Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

दो पक्षो में मारपीट का मामला दर्ज

रविवार, 12 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
फुनगा। चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम धनकुटा मे निवास करने वाले हेमलाल केवट पिता स्व. भागवत केवट उम्र ३५ वर्ष ने चौकी पहुंच शिकायत करते हुए बताया कि वह ११ नवम्बर की सुबह पल्लेदारी के काम से कोतमा जाने के लिए ग्राम पाली के पास स्थित बस स्टैण्ड पहुंचा, जहां बस के छुट जाने पर वह अपने आप में ही कुछ बडबडा रहा था, जिस पर ग्राम पाली बस स्टैण्ड के पास ही निवास करने वाली महिला मंजू गुप्ता उसके बडबडाने को लेकर वाद-विवाद करने लगी। जिस पर पास का ही एक अन्य व्यक्ति रज्जू केवट निवासी पाली द्वारा हेमलाल के साथ अपशब्दो का प्रयोग करते हुए उसे पकडकर दोनो ने उसके साथ मारपीट की, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंजू गुप्ता तथा रज्जू केवट के खिलाफ धारा २९४, ३२३, ५०६, ३४ के तहत मामला पंजीबद्ध किया, वहीं दूसरा पक्ष जिसमें मंजू गुप्ता ने भी फुनगा चौकी पहुंच हेमलाल के खिलाफ शिकायत की जिसमें पुलिस ने भी महिला की शिकायत  के आधार पर आरोपी हेमलाल केवट के खिलाफ धारा २९४, ३२३, ५०६ के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR