म.प्र. व छ.ग. की सीमा के कारण ८ घंटे बाद निकाला गया शव
अनूपपुर। थाना अमरकंटक क्षेत्र अंतर्गत सोनमुड़ा के २५० फिट गहरा वॉटर फॉल में २४ वर्षिय युवती ने कूद कर आत्महत्या कर ली, जिसकी जानकारी लोगो ने अमरकंटक थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची अमरकंटक पुलिस ने सोनमूडा के २५० फिट गहरे वॉटर फॉल में कूदी युवती का शव छत्तीगसगढ़ के गौरेला थाना अंतर्गत होने पर अमरकंटक पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल ही गौरेला थाने में दी। अमरकंटक थाना प्रभारी आर.एन. आर्मो ने जानकारी देते हुए बताया कि सोन मुडा के वॉटर फॉल से कूदी युवती ऊषा डेहरिया पिता एन.आर. डेहरिया उम्र २४ वर्ष निवासी प्रितमपुर थाना लोरमी जो कि १ नवम्बर को अमरकंटक एक लडके साथ आई हुई थी, जो रात रूकने के पश्चात २ नवम्बर की सुबह ९.३० घुमने के लिए अपने युवक दोस्त के साथ सोनमुड़ा के वॉटर फॉल के पास पहुंची, प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार युवती का विवाद अपने ही युवक दोस्त के साथ हो गया और वह इस बीच सोनमुडा के २५० फिट गहरे वॉटर फॉल से कूद गई। जिसके बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना अमरकंटक थाने में दी, जहां मौके पर पहुंचे अमरकंटक थाना प्रभारी आर.एन. आर्मो ने सोनमुडा के वॉटर फॉल के नीचे पडी युवती का शव छत्तीसगढ़ के गौरेला थाने में आने के कारण उसकी सूचना गौरेला थाने को दी गई। जहां देर शाम लगभग ५ बजे घटना स्थल पर पहुंची गौरेला पुलिस ने शव का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए शाम ६ बजे पेण्ड्रा अस्पताल ले जाया गया। वहीं गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से युवती का युवक दोस्त मौके से फरार हो गया है। वहीं पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुडा बताया जा रहा है। इसके साथ ही घटना के पहले युवती व उसका दोस्त दोनो सुबह सोनमुडा वॉटर फॉल के पास स्थानीय कैमरेमैन से दोनो ने फोटो भी खिंचवाई थी, जिसे बाद पुलिस ने फोटो जब्त कर युवक की पतासाजी में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें