Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

जंगल मे भाजपा नेता चला रहा था जुआं का फड़

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
सरगना दिप्पू सहित 4 जुआरी से २८ हजार ५० रूपए जब्त
कोतमा। पिछले कई माह से जंगलो एवं घरो मे जुआ फड का संचालन करते हुए पुलिस के लिए चुनौती बने नगर के नामचीन फडबाज दिप्पू सोनी उर्फ  दीपक निवासी दफाई टोला वार्ड क्रमांक 1 के जुआं फड मे गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुनील जैन के निर्देशन मे थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ जंगल मे संचालित हो रहे जुआ फड पर सरगना सहित जुआडियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से कई जुआरी जंगल का फायदा उठाते हुए मौके से भागने मे सफल रहे। वहीं पकडे गए जुआरियो मे सरगना दीपक सोनी उर्फ दिप्पू उम्र 44 वर्ष, कमलेश गुप्ता उम्र 33 वर्ष पुरानी बस्ती कोतमा, तौफीक अहमद उम्र 32 वर्ष एवं सरताज अंसारी उम्र 35 वर्ष दोनो निवासी इस्लामगंज कोतमा के कब्जे से ताश के पत्ते एवं नगद 28 हजार 50 रूपए जब्त करते हुए चारो के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पकडे गए सरगना दिप्पू सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष होने के कारण आरोपी के बचाव के लिए सुबह से दवाब बनाया गया, लेकिन एसपी के निर्देशन मे हुई इस कार्यवाही के साथ पुलिस ने अपने इरादे जता दिए। कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र मे सुबह से दिप्पू के द्वारा जुआरियो को एकत्र करके बडे पैमाने पर जुआ खिलवाने की सूचना कई दिनो से मिल रही थी जिसके बाद 2 नवम्बर को लहसुई किनारे खुले मे जुआं फड में बैठे होने की सूचना पर एसआई संजय खाल्को, राकेश सोनी, कमलेश सिंह, आरक्षक मोहित रांणा की टीम बनाकर घेराबंदी की गई, जहां जुआ स्थल से दीपक सोनी उर्फ दिप्पू पिता विश्वनाथ सोनी, कमलेश गुप्ता, सरताज असंारी एवं तौफीक अहमद को नगदी के साथ गिरफ्तार करते हुए थाना लाते हुए अपरांध पंजीबद्व किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR