Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

डीजल चोर का मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
राजनगर। थाना रामनगर अंतर्गत डीजल चोरो का गिरोह सक्रिय होने तथा वाहनो से डीजल चोरी होने की लगातार शिकायत के बाद रामनगर थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस टीम गठित कर डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह को पकडऩे में सफलता पाई है। थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर डीजल चोरी करने तथा उसे खपाने वाले रामजी गुप्ता  एक बार फिर से गिरोह का संचालन कर चोरी का डीजल खरीदने के फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने टीम गठित कर रामजी गुप्ता को गिरफ्तार करते हुए अन्य गिरोह के सदस्यो के संबंध में सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR