Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

स्कूली छात्रा से छेडछाड का मामला पंजीबद्ध

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

/ by News Anuppur
राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतेराटोला में निवास करने वाली १७ वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ बीते ४ माह से छेडछाड किए जाने की शिकायत थाना में की गई। जिसमें छात्रा ने बताया कि वही कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनगर में कक्षा १२ वीं में अध्ययनरत हॅू। जहां बीते ४ माह से स्कूल से आने जाने के समय पर राकेश कुमार केवट निवासी राजनगर ए टाईप कॉलोनी द्वारा मेरा पीछा करते हुए अश£ील हरकते करते हुए छेडछाड व अपशब्दो का प्रयोग करता है। वहीं 1 नवम्बर को भी राकेश केवट द्वारा छेडछाड कर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने राकेश केवट के ऊपर धारा 354(घ) (1) 294, 506 पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR