राजनगर। थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही चोरियो के घटनाओ के बाद जहां पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन तथा कोतमा एसडीओपी विजय प्रताप ङ्क्षसह के निर्देशन पर रामनगर पुलिस ने एक बाईक चोर को बाईक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। रामनगर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई को राजनगर बस स्टैण्ड में निवास करने वाले विजय जायसवाल ने थाने पहुंच अपनी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 65 जी 0652 घर से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुट गई। इसी बीच थाना प्रभारी रामनगर को मुखबिर ने १ नवम्बर को सूचना दी कि आमाडांड बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 65 जी 0652 लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस स्टॉफ के साथ घेराबंदी कर मोटर साईकिल चोर वीर सिंह पिता कनन सिंह गोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी थाना पेन्ड्रा जिला बिलासपुर (छग) पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पर घेराबंदी कर जनता के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया। जिसके बाद पूछताछ पर वीर सिंह गोड़ से सख्ती से की गई पूछताछ पर उसने लगभग चार माह पूर्व राजनगर बस स्टैण्ड के पास से उक्त मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र मे हुई अन्य मोटर साईकिल चोरी के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। उक्त चोरी की मोटर साईकिल जब्त करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में रामनगर थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, मणिराज सिह, प्रधान आरक्षक विपिन बिहारी राय, संतोष मिश्रा, आरक्षक जगत बहादुर साहू, रिंकू गोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चोरी की मोटर साईकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें