Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

पीएम के इंतजार में घंटो पडा रहा महिला का शव, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्काजाम

बुधवार, 1 नवंबर 2017

/ by News Anuppur


९ घंटे बाद पीएम के लिए पहुंची महिला डॉक्टर, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर
अनूपपुर/फुनगा। जिला मुख्यालय से लगभग १५ किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत फुनगा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में १ नवम्बर को ग्राम बनगवां से २४ वर्षीय युवती करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो जाने पर परिजनो द्वारा उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर पदस्थ डॉक्टर द्वारा सिर्फ एक इंजेक् शन लगाकर अस्पताल से चले गए। जिसके कुछ देर बाद जहां युवती की सुबह लगभग ११ बजे मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल की तहरीर पर पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर शव के पीएम की बात कही। जहां पर परिजनो द्वारा शव के पीएम के लिए लगभग ६ घंटे तक इंतजार किया गया। लेकिन पीएम न होते देख परिजनो ने अस्पताल में हंगामा मचाया जिसके बाद फुनगा चौकी से बल पहुंचा लेकिन ग्रामीणो का आक्रोश लगातार बढ जाने के बाद ग्रामीणो ने नेशनल हाईवे ४३ में ग्रामीणो द्वारा पत्थर रख जाम लगा दिए।
६ घंटे तक पीएम के लिए इंतजार करते रहे परिजन
जानकारी के अनुसार ग्राम बनगवां में निवास करने वाली महिला द्रोपती पटेल पति सुरेश पटेल उम्र २४ वर्ष जो कि घर की साफ-सफाई करते समय घर में रखे पंखे से करंट की चपेट में आ गई। जिसके बाद परिजनो सहित ग्रामीणो द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुनगा में भर्ती कराया गया। परिजनो ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर डॉ. शिव कुमार पांडेय द्वारा सिर्फ एक इंजेक्शन लगाकर अस्पताल से चले गए। जिसके बाद परिजनो द्वारा शव के पीएम के लिए लगातार हो रही देरी के बाद परिजनो द्वारा आक्रोश में आ गए, जिसके बाद अस्पताल मे ग्रामीणो की लगातार भीड़ उमडती गई।
आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्काजाम
एक ओर जहां महिला की मृत्यु सुबह लगभग ११ बजे हो जाने के बाद से जहां लगातार पीएम के लिए परिजनो परेशान देखे गए। वहीं दूसरी ओर महिला डॉक्टर फुनगा अस्पताल में पदस्थ नही होने पर शव का पीएम लगभग ६ घंटे तक नही हो सका, वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी इस ओर किसी तरह का ध्यान नही दिया गया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने नेशनल हाईवे क्रमांक ४३ के चक्काजाम कर दिया। वहीं लगभग २० मिनट तक चक्काजाम होने के बाद इसकी जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा को दी गई। जिसके बाद उन्होने तत्काल फुनगा चौकी प्रभारी सहित थाना प्रभारी भालूमाडा  को भेजा गया। वहीं चक्का जाम की खबर सुनते ही प्रशासन भी शाम लगभग ४ बजे तक पहुंचे।
शाम ५३० बजे पीएम के लिए पहुंची महिला डॉक्टर
जानकारी के अनुसार ग्रामीणो में लगातार आक्रोश के बाद जहां नेशनल हाईवे के चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासिनक अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद उन्होने जाम खुलवाने के बाद अनूपपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला डॉक्टर रीचा श्रीवास्तव को भेजा गया। जिसके बाद लगभग ५.३० बजे तक पीएम कर पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं फुनगा अस्पताल में महिला डॉक्टर की कमी के साथ ही मरीजो को उचित उपचार न मिलने पर भी ग्रामीणो में आक्रोश देखा गया।
अस्पताल प्रबंधन बना उदासीन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सिविल सर्जन व बीएमओ द्वारा जहां लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके है। जिसके बाद मरीजो के परिजनो द्वारा उपचार में आने वाली परेशानियो से परेशान होकर आक्रोशित हो जाते है। वहीं अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरो द्वारा भी मरीजो व उनके परिजनो से अभद्र व्यवहार किए जाने के कारण जहां लोगो में आक्रोश बढ़ जाता है। लेकिन जिले में पदस्थ डॉक्टरो अस्पताल में भर्ती मरीजो के उपचार में भी लापरवाही कर उन्हे अनदेखा करते है। जिस पर भी जिला अस्पताल प्रबंधन हमेशा से किसी न किसी मुद्दो पर सुर्खियो पर रहता है।
इनका कहना है
चूंकि की महिला का शव महिला डॉक्टर के द्वारा ही पीएम किया जाना था, लेकिन फुनगा में महिला डॉक्टर की कमी के कारण पीएम लेट हो सका। वहीं अनूपपुर से महिला डॉक्टर को बुलाकर देर शाम पीएम किया गया।
डॉ. शिव कुमार पांडेय, सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुनगा

इनका कहना है
गुस्साएं ग्रामीणो द्वारा चक्काजाम किए जाने सूचना मिलते ही मौके से भालूमाडा पुलिस को भेजा गया था, जहां समझाईश के बाद ग्रामीणो ने जाम खोला।
वैष्णव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR