हेलमेट पहन पुलिस प्रशासन सहित पत्रकारो ने दिखाई अनोखी पहल
अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओ में बढती मौतो के आंकडो को देखते हुए देशबन्धु अनूपपुर परिवार द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से हेलमेट बाईक रैली का आयोजन ३१ अक्टूबर को किया गया। जहां देशबन्धु जिला कार्यालय अनूपपुर में किए गए इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यअतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा एवं एसडीओपी अनूपपुर उमेश कुमार गर्ग सहित जिले के पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं आयोजन में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने दो पहिया वाहन चालको व सवार के हेलमेट न पहनने पर सड़क दुर्घटनाओ पर बढ रहे मौतो के ग्राफ पर चितंन करते हुए सभी से हेलमेट पहन कर बाईक चालने की बात कही। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर ने देशबंधु के तरफ से किए गए जागरूकता के इस अनोखे पहल पर देशबन्धु परिवार को बधाई दी। जिसके बाद देशबन्धु जिला कार्यालय से पत्रकारो व पुलिस प्रशासन ने हेलमेट पहन अमरकंटक तिराहा, इंदिरा तिराहा, स्टेशन चौक, बस स्टैण्ड चौक होते हुए देशबन्धु कार्यालय पहुंची। वहीं हेलमेट बाईक रैली में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, एसडीओपी अनूपपुर उमेश कुमार गर्ग सहित यातायात प्रभारी व यातायात महकमा के साथ पत्रकारो में मनोज द्विवेदी, राजेश शुक्ला, राजेश शिवहरे, अजित मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राजनारायण द्विवेदी, चैतन्य मिश्रा, मनोज शुक्ला, आदर्श दुबे, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, बीजू थामस, विजय उमर्लिया, गणेश रजक, सुधाकर मिश्रा, महेश (सोनू मसीह), अमित शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप यादव, अनीश तिगाला, प्रेम अग्रवाल, दीपक सिंह, दुर्गा शुक्ला हिमांशु बियानी, राजनगर महिला सुमिता शर्मा सहित अन्य पत्रकारो ने बाईक रैली में अपना सराहनीय योगदान देकर लोगो सहित जिलेवासियों में अपनी स्वयं की सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहन कर बाईक चालने के लिए जागरूक करने का एक संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें