Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Anuppur News : 5 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Anuppur News : 5 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार गिरफ्तार

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur

पुस्तैनी जमीन के बटवारे को लेकर मांगी थी 5 हजार की रिश्वत

 अनूपपुर। 1 दिसंबर को रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने नायब तहसीलदार लाला राम सूर्यवंशी सर्किल भेजरी अमरकंटक तहसील पुष्पराजगढ़ को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता मुनेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने बताया कि वह अपनी पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर गया हुआ था, जहां पर नायब तहसीलदार ने उससे 15 हजार रूपए की मांग की गई थी। जिसके बाद पुस्तैनी जमीन के बंटवारे में मुनेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने 1 दिसम्बर को ग्राम पंचायत किरगी में निवासरत नायब तहसीलदार के घर गया था, जहां पर लोकायुक्त रीवा ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए आरोपी नायब तहसीलदार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 ए 13 (1)डी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। वहीं पूरी कार्यवाही में निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी के नेतृत्व में की गई, वहीं टीम में निरीक्षक हितेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, पवन पांडेय समेत 12 सदस्यीय टीम शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR