Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

फिल्म पद्मावती के प्रसारण पर संपूर्ण भारत पर रोक लगाए जाने क्षत्रिय समाज द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur
अनूपपुर। क्षत्रिय समाज अनूपपुर द्वारा फिल्म पद्मावती के प्रसारण पर संपूर्ण भारत वर्ष में प्रतिबंध लगाए जाने के लिए १ दिसम्बर को संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री  भारत सरकार नई दिल्ली के नाम अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि रानी पद्मावती एवं राजपूतों के इतिहार से छेडछाड कर रानी पद्मावती एवं राजपूतो के शौर्य स्वाभिमान को आहत करने के उद्देश्य से संजय लीला भंसाली द्वारा पद्मावती फिल्म बनया गया है। उक्त फिल्म सेंसर बोर्ड से रिलीज होने के बाद यदि पूरे भारत वर्ष में प्रसारण किया जाता है तो भारत के गौरवशाली इतिहास में क्षत्रियों के शौर्य और पराक्रम व रानी पद्मावती के गौरवशाली इतिहार और भारत देश के गौरवशाली इतिहास हिन्दुओ की संस्कृति व मर्यादा पर आघात पहुंचेगा। उक्त फिल्म के प्रसारण किए जाने से सद्भाव बिगडने की संभावना है। उक्त परिस्थितियो को दृष्टिगत रखते हुए उक्त फिल्म के रिलीज होने व प्रसारण पर रोक लगाया जाना राष्ट्रहित में है। वहीं ज्ञापन सौपने वालो में गजेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, जीवेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कुंवर प्रताप ङ्क्षसह, अदूमन राठौर, राहुंल सिंह चंदेल, अरविंद सिंह, अंकित सिंह सेंगर सहित अन्य क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR