अनूपपुर। वनपरिक्षेत्र जैतहरी के ग्राम बीड़ में ३० नवम्बर की दरम्यिानी रात अपने खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय युवक डोमन लाल पिता रामदास राठौर पर अपनी पत्नी गंगावति के साथ धान की सफल की तकवारी कर रहा था, जहां अचानक तीन भालूओं ने खेत के पास पहुंच गए, जिनमें एक भालू ने डोमनलाल पर अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने युवक की प्राथमिक उपचार के दौरान उसे जबलपुर रेफर कर दिया। वहीं भालू के हमले से घायल युवक की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी सुरेश बहादुर सिंह अस्पताल पहुंच घायल डोमनलाल के परिजनों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि प्रदान करने के आश्वासन के साथ ही 108 एम्बूलेंस की मदद से जबलपुर रवाना किया। जानकारी के अनुसार बीते एक माह से वन परिक्षेत्र जैतहरी में भालू के हमले से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो चुके है।
खेत में काम कर रहे युवक पर तीन भालूओं ने किया हमला, युवक गंभीर घायल

न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें