Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

नर्मदा परिक्रमा यात्रा के समापन पर अध्यापक संगठन मॉ नर्मदो सौपेगे ज्ञापन

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

/ by News Anuppur
म.प्र. सरकार द्वारा आयोजित गुणवत्ता सम्मेलन में मांग पूरी न होने पर आंदोलन के लिए होगे बाध्य
अनूपपुर। शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी शिक्षा में एवं शिक्षक अध्यापक हितार्थ शिक्षा बचाओ शिक्षक बनाओ उद्देश्य के साथ  चलाई जा रही नर्मदा परिक्रमा यात्रा का समापन पवित्र नगरी अमरकंटक में 3 दिसंबर को होना है, जहां रामघाट में प्रदेश के कोने कोने से अध्यापक पहुंच कर अपनी मांगो को लेकर मॉ नर्मदा को ज्ञापन सौपेगे। प्रेसवर्ता के दौरान बताया गया कि म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन अनूपपुर द्वारा १ दिसम्बर को इंदिरा तिराहे स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वर्ता का आयोजन संगठन के प्रतांध्यक्ष आरिफ  अंजू के नेतृत्व में किया गया। प्रताध्यक्ष द्वारा नर्मदा परिक्रमा यात्रा की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। संगठन के प्रांताध्यक्ष आरिफ अंजूम ने बताया कि शासन द्वारा पूर्व में अध्यापको के प्रांताध्यक्ष को विधायक का टिकट देकर संगठन के आंदोलन को कमजोर किया गया था, जिसके सीख लेते हुए प्रतिज्ञा लेता हॅू की मै कभी शासन के किसी पद के प्रलोभन में नही आऊंगा और न्याय मिलने तक अध्यापको के हित की लडाई लडता रहूंगा। म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन सदैव अध्यापकों के हित के लिए संघर्षरत है, विगत वर्षों में ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया किन्तु म.प्र. सरकार द्वारा हमेशा ही विसंगतिपूर्ण आदेशों से अध्यापकों को उलझाए रखा गया। ऐसी स्थिति में एक रचनात्मक आंदोलन की रुपरेखा निश्चित कर नर्मदा सेवा यात्रा प्रारंभ कर अध्यापको से संबंधित मांगो मनवाने के लिए १२ नवम्बर से मां नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आरिफ अंजूम, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश दुबे, जिला अध्यक्ष दमोह विष्णु मिश्रा, जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष पीतांबर यादव द्वारा लगातार नर्मदा परिक्रमा कर अध्यापक संगठनो की प्रमुख मांगो में छठवें वेतन की विसंगति को सुधारते हुए सातवां वेतन दिए जाने, अध्यापक संवर्ग का मूल पद नाम यथा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता पद पर समान शर्तों के साथ संविलियन कर तदनुसार लाभ दिए जाने संबंधित मांगे रखी गई है। वहीं बताया गया कि म.प्र. शासन द्वारा 17 दिसंबर को होने वाले गुणवत्ता सम्मेलन में म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन द्वारा अध्यापकों के हित में की गई मांगों पर विचार नहीं करती है तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। वहीं बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, जिलाध्यक्ष अनूपपुर श्रीनिवास तिवारी, जिला संगठन मंत्री राम कुमार राठौर, जिला सचिव रामाधार द्विवेदी, संविदा सह अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम पटेल, शिक्षक संघ सचिव नरेन्द्र पटेल, विष्णु मिश्रा, अनिल मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज शुक्ला, राजेश शुक्ला, संतोष पटेल, कोमल यादव, जगत रौतेल, डोमारी सिंह, प्रधनाध्यापक राम भरोसे प्रजापति, सुनील व्यौहार सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR