अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसला व बिजौड़ी के पास ३ दिसम्बर बुधवार की रात लगभग ७.३० बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक एमपी २१ एच ११३२ से बाइक क्रमांक एमपी १८ एमजी ७०९१ जा टकराई। जिस पर बाइक चालक रेलवे कर्मचारी ५० वर्षीय राजाराम पनिका पिता रामचंद्र पनिका निवासी ग्राम धुरवासिन निवासी की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस सहित एम्बुलेंस १०८ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों की लापरवाही में रात ८ बजे पहुंची शव का गुरूवार की सुबह १० बजे पीएम कराया गया। लेकिन शव को उसके घर तक पहुंचाने अस्पताल परिसर में एक भी एम्बुलेंस व शव वाहन नहीं उपलब्ध हो सका। जिसके कारण अस्पताल प्रबंधन ने वाहन के अभाव में शव को दो घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रखा रहा। जहां बाद में परिजनों ने निजी वाहन से शव को घर लेकर रवाना हुए। बताया जाता है कि मृतक राजाराम पनिका धुरवासिन में रेलवे गेट कीपर में पदस्थ था तथा वहीं शासकीय क्वाटर में परिवार के साथ रहता था। जो की बुधवार ३ जनवरी की सुबह अपनी बाइक से जमीन के दस्तावेजो के लिए अनूपपुर तहसील कार्यालय आया था। जहां शाम को भालूमाड़ा थाना के ग्राम धुरवासिन अपने घर वापस जा रहा था।
नेशनल हाइवे ४३ में खडे ट्रक पर अनियंत्रित बाइक पीछे से घुसी, चालक की मौत
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें