Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

शा. प्राथमिक विद्यालय छकौडी टोला में 24 छात्र-छात्राओ को वितरित किया स्वेटर

शा. प्राथमिक विद्यालय छकौडी टोला में 24 छात्र-छात्राओ को वितरित किया स्वेटर

बुधवार, 3 जनवरी 2018

/ by News Anuppur

विद्यालय के शिक्षको की रही सराहनीय पहल

अनूपपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किमी दूर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय छकौडी टोला (मानपुर) में नए वर्ष के उपलब्ध में शिक्षको द्वारा अपने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाते हुए छात्र-छात्राओ को मिष्ठान के साथ ही सभी गरीब छात्र-छात्राओ को ठंड से बचाने के लिए अपने वेतन से स्वेटर वितरित किया गया। जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक अध्याप रमेश प्रसाद वर्मा तथा श्रीमती ललिता बैगा ने मौसम में घुली ठंड से बचाने अपने ही विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओ को स्वेटर वितरण किया गया। जिसमें 9 छात्र व 15 छात्राएं शामिल है। इस आयोजन में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष काशी राम रौतेल, सदस्य, शिक्षक सहित परिजन व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं गरीब छात्र-छात्राओ को शिक्षको द्वारा नि:शुल्क बांटे गए स्वेटर में जहां जिले भर के लोगो ने इस कार्य की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR