Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

नए वर्ष के उपलक्ष्य में ४७ सेवा निवृत्त शिक्षको को साल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

बुधवार, 3 जनवरी 2018

/ by News Anuppur

अनूपपुर। नए वर्ष २०१८ में  शिक्षा की ज्योति जलाने वाले सेवा निवृत्त शिक्षको व शिक्षिकाओ सहित राष्ट्रपति पुरूस्कृत शिक्षको का सम्मान संतोष अग्रवाल व उनके पुत्र पंकज अग्रवाल तथा पुत्रवधु सोनल अग्रवाल द्वारा होटल गोविंदम् में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बिसाहूलाल ङ्क्षसह सहित शंकर प्रसाद शर्मा, भाईलाल पटेल, नपाध्यक्ष अनूपपुर राम खेलावन राठौर सहित नगर के गणमान्य नागरिक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत नगर के ४७ सेवानिवृत्त हुए शिक्षको को तिलक लगाकर साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सम्मानित हुए सेवानिवृत्त शिक्षको में दिवाकर प्रसाद शर्मा, हजारी प्रसाद अग्रवाल, नंदन प्रसाद शिवहरे, गोविंद प्रसाद श्रीवास्तव, प्रभा श्रीवास्तव, शंकर प्रसाद शुक्ला, सुशील ठाकुरता, नरेन्द्र सिंह, मीता दास, रमा यादव, वृदांवन  चतुर्वेदी, राम स्वरूप पांडेय, बृजवासी लाल द्विवेदी, चंदा द्विवेदी, अर्जुन केवट, केडी मिश्रा, चंद्रमणी सिंह, कांति अग्रवाल, महेन्द्र ङ्क्षसह, सुरेश थामस रावलकर, किशोर द्विवेदी, नईमुद्दीन सिद्धकीय, राम नारायण द्विवेदी, बीपी ङ्क्षसह, मिश्री लाल गुप्ता, रमेश पांडेय, एसएन तिवारी, बृजभूषण शुक्ला, शकुनबाला गुप्ता, विद्यावती पांडेय, प्रमिला पांडेय, मथुरा प्रसाद संत, गणेश मिश्रा, पुरूषोत्तम मिश्रा, बैजनाथ शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला, मन्नूलालप्रजापति, नारायण दास पटेल, हेमलता सेन, शालिनी मसीह सहित अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं मंच का संचालन भगवती प्रसाद शुक्ल व अभार नपाध्यक्ष अनूपपुर द्वारा किया गया।  आयोजन में लक्ष्मण राव, चैतन्य मिश्रा, अनिल कुमार ङ्क्षसह, मीना ङ्क्षसह,  चंद्रकांत पटेल, रामचंद्र नायडू, पवन छिब्बर, गणेश गुप्ता, डीएस राव, अजीत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR