Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

आरकेव्हीव्हीआर विद्यालय में वार्षिक खेलकूद के आयोजन का हुआ शुभारंभ

बुधवार, 3 जनवरी 2018

/ by News Anuppur

कमलेश मिश्रा / बिजुरी । नगर में संचालित आरकेव्हीव्हीआर विद्यालय बिजुरी में वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ किया गया, जहां आयोजन में मुख्यअतिथि के रूप में एसईसीएल हसदेव क्षेत्रके उप महाप्रबंधक कार्मिक राजीव रंजन ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओ को निखारने तथा खिलाडियो को प्रोत्साहित करने के साथ ही खेल को जीवन में महत्वपूर्ण बताया है  इसके साथ ही उन्होने शिक्षकों एवं विद्यर्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की  कामना की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि वो स्वयं क्रिकेट एवं बैटमिंटन के राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में भाग ले चुके है। तीन दिनों तक चलने वाले इस वार्षिक खेल कूद स्पर्धा के खिलाडियो को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलाई गई। इसमें शिवाजी, तिलक, सुभाष एवं आजाद सदन के बच्चो ने भाग लिया है। इस अवसर पर प्रचार्या गायत्री, बलराम, समीर, दीपिका, सतीश बघेल, नीरज, कुलदीप, रविन्द्र पुरोहित, रंजना मिश्रा, तनुजा श्रीवास्तव सहित विद्यापीठ के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR