Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

म.प्र. शिक्षक संघ जिला अनूपपुर की बैठक संपन्न, जिला इकाई का निर्वाचन ७ जनवरी को

बुधवार, 3 जनवरी 2018

/ by News Anuppur

अनूपपुर। म.प्र. शिक्षक संघ जिला अनूपपुर की आवश्यक बैठक ३१ दिसम्बर को जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ, जिले के समस्त विकासखंडो, नगर इकाई अनूपपुर तथा तहसील इकाईयो के नव निर्वाचित पदाधिकारियो सहित जिला इाकई के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की शुरूआत मॉ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्जवल व पुष्प अर्पित कर की गई। सभी इकाईयो के नव निर्वाचित पदाधिकारियो को सचिव नरेन्द्र पटेल द्वारा तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। तदउपरांत सभी इाकई के पदाधिकारियो द्वारा अपना परिचय देते हुए आपस में जानकारी का आदन प्रदान हुआ। समस्त विकासखंड, नगर इकाई एवं तहसील इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्षो क्रमश: राम सिंह चंदेल, प्यारे लाल साहू, सीआर रवि दास, रावेन्द्र तिवारी, राम सुशील वैश्य, सीताशरण शर्मा, मनोज सोनी, संजय रस्तोगी, रामनारायण तिवारी, राधे श्याम मिश्र, विनोद शर्मा, वृदांवन पटेल आदि द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ङ्क्षसह द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो, निर्वाचन कार्य में लगे निर्वाचन अधिकारियो, प्रेषको एवं सभी सदस्यो को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ७ जनवरी २०१८ रविवार को समस्त इकाईयो के पदाधिकारियो, सदस्यो को उपस्थित होने की अपील की गई। श्री सिंह द्वारा सभी उपस्थित जनो को नव वर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए सभी को पं. देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का वार्षिक कलेण्डर भेंट किया गया। श्री सिंह ने बताया कि उक्त निर्वाचन ७ जनवरी को शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय अनूपपुर में संपन्न होगा। मतदाता सूची अनुमोदित होकर प्राप्त हो चुकी है, निर्वाचन अधिकारी व प्रेषक नियुक्ति किए जा चुके है। जिला इाकाई हेतु अध्यक्ष १ पद, उपाध्यक्ष ६पद, सचिव १ पद, कोषाध्यक्ष १ पद, सह सचिव ६ पद एवं कार्य कारणी सदस्य १० पद हेतु निर्वाचन संपन्न होगा। अंत में नरेन्द्र पटेल सचिव द्वारा अभार व्यक्त किया गया। बैठक में अमृतलाल मौर्य, सीबी साहू, राज बहोर पयासी, राम बिहारी मिश्रा, मिथलेश शर्मा, धमेन्द्र शाक्यवार, संजय रस्तोगी सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR