कमलेश मिश्रा/बिजुरी। नगर पालिका बिजुरी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह ने २ दिसम्बर मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन के पास संचालित सामुदायिक भवन में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। सामुदायिक भवन में बने रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों के लिए ठंड से बचाने बिस्तर, रजाई की व्यवस्था की गई है। नपाध्यक्ष ने नपाकर्मी विनोद पांडेय को निर्देशित किया कि रैन बसेरा में ठहरने वालों के लिए पेयजल व शौचालय आदि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए तथा इसी के साथ एक चौकीदार एजाज अहमद की रैन बसेरा में बिस्तर आदि की रखवाली की जिम्मेदारी सौपी गई। उन्होंने नगर के प्रमुख चैराहों, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि स्थलों पर अलाव को सुचारू रूप से जलवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व जिलामहामंत्री अजय शुक्ला, नीलम सचिन जैन, गिरधारी लाल गुप्ता, शिवानंद पांडेय, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवान शरण गर्ग, राम बाबू शुक्ला, राजेश रजक, सतीश शर्मा, दीपक गुप्ता, दीपक शर्मा, रिंकू जैन, राकेश गुप्ता, संतोष सिंह, हकीम अहमद, जमील अहमद, अनुराग गुप्ता, सूरज सोंनी, सुनील पासी, रविन्द्र राठौर, कुश कांत जायसवाल, श्याम सुंदर सोंनी, दिनेश तिवारी, इंदर पासवान, विनोद पांडेय, समीर अंसारी, मुस्तफा, मोबिन अंसारी, विनोद सोंधिया उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष बिजुरी ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण व्यवस्था बनाने दिए निर्देश
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें