अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओ में हो रही मौतो को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन द्वारा नियमो के पालन नही करने वाले वाहन चालको के खिलाफ लगातार अभियान चलाने यातायात विभाग को निर्देश दिए गए है। जिसके बाद जिला यातायात विभाग द्वारा ३० जनवरी को अमरकंटक तिरहा, जैतहरी मार्ग, चचाई मार्ग तथा सांधा तिराहे में अभियान चलाते हुए दो पहिया, चार पहिया सहित भारी वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिसमें एक ही दिन में १०० वाहनो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए २९ हजार रूपए का सम्मन शुल्क वसूला गया। जिला यातायात प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओ में बढ रहे मौतो के आंकडो में कमी लाने के साथ ही दुर्घटनाओ को कम करने लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब भी कई वाहन चलाको द्वारा लगातार निर्देशो व जागरूकता के बाद यातायात नियमो के पालन नही करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई है। जिसमें कुछ दो पहिया वाहन चालक द्वारा लगातार जागरूक करने के बाद वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नही करने, बिना लायसेंस, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नही लगाने सहित तेज रफ्तार वाहन चलाए जाने वाले चालको पर कार्यवाही की गई।
एक ही दिन में यातायात ने १०० वाहनो पर की कार्यवाही वसूल २९ हजार सम्मन शुल्क

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें