Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

34 विभागो के संविदा अधिकारी-कर्मचारी एक दिवसीय सांकेतिक भूख हडताल पर

34 विभागो के संविदा अधिकारी-कर्मचारी एक दिवसीय सांकेतिक भूख हडताल पर

शुक्रवार, 16 मार्च 2018

/ by News Anuppur

अपनी मांगो को लेकर मानव श्रृंखला बना जताया विरोध

अनूपपुर। म.प्र. संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 15 मार्च से अनिश्चिकालीन कॉलीन हड़ताल पर बैठे 34 विभागों के हजारों संविदा अधिकारी व कर्मचारी ने दूसरे दिन शुक्रवार 16 मार्च को एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल कर नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं दोपहर 2 बजे 26 दिनों से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सामूहिक रूप में इंदिरा तिराहा पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंदिरा तिराहा के तीनों मार्गो पर कर्मचारी अधिकारी एक दूसरे का हाथ पकड़कर कड़ी रूप में खड़े हुए तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाएं तथा मानव श्रृंखला बनाते हुए स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी के साथ-साथ आशा ऊषा सहयोगिनी संगठन, न्यूबहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा मप्र. संयुक्त संघर्ष मोर्चा इकाई अनूपपुर के सदस्य शामिल रहे। संविदा अधिकारी-कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय कार्यालय में स्टाफों की कमी है, वहीं सरकार ने हमारी मांगों पर किसी तरह का ध्यान नही दे रही है। यह हमारी पहली हड़ताल नही है, इससे पूर्व भी हमने अनिश्चितकालीन हड़ताल किए और शासन ने हर बार हमे सिर्फ आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार शासन की 34 विभागों में लगभग 407 सेवाएं संचालित हैं। लेकिन संविदा कर्मियों के अभाव में सारी सेवाएं प्रभावित हैं। वहीं कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण लोगों सहित हितग्राहियो को शासकीय योजनाएं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR