Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

लगन मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल मिला सिद्धार्थ को - बिसाहूलाल

लगन मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल मिला सिद्धार्थ को - बिसाहूलाल

बुधवार, 8 अगस्त 2018

/ by News Anuppur

कांग्रेस के नव नियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का हुआ भव्य स्वागत

अनूपपुर। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा सिद्धार्थ शिव सिंह को कांग्रेस पार्टी का जिला कार्यवाह अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई, वहीं कार्यवाह जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह के प्रथम जिला आगमन पर गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। जो पूरे स्वागत रैली में लोगो द्वारा शुभकामनाएं दी गई। स्वागत रैली मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैण्ड एवं बस स्टैण्ड से स्टेट बैंक मार्ग होते हुए सभा स्थल पहुंची। जहां कांग्रेसी नेता अपने-अपने विचार व्यक्त कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किए।

भाजपा कर रही छलावा, कांग्रेस ने किया कार्य

सभा के दौरान पूर्व मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो विकास है उसके अलावा भाजपा के 15 वर्ष के शासनकाल में कोई विकास नही किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था बदहाल पड़ी हुई है। अगर मुख्यमंत्री ने जिले का विकास किए है तो चौराहों में उन कार्यो की सूची बोर्ड लगाकर दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा शासन में मांदर, ढोलक, गुदुम, नगाडा बजाकर आदिवासी समाज के हमारे भाईयों को नचाया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री के नाचने रहने से प्रदेश का विकास नही होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री 2 करोड़ के रथ में जनदर्शन यात्रा करें और हमारे आदिवसी भाई सडकों पर नाचे, यह हमारे समाज के साथ घोर अन्याय है। बिसाहूलाल ङ्क्षसह ने कहा कि मेरे पीडब्ल्यूडी मंत्री रहने पर नेशनल हाईवें 43 का मेरे द्वारा कार्य स्वीकृत कराया गया था, जो अब हो रहा है।

प्रदेश में दुष्कर्म का बढ़ा ग्राफ

कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष सुनील सराफ ने कहा कि मध्यप्रदेश विकास, सुरक्षा, संपन्नता से भटक कर अब दुष्कर्म के मामलों में आगे हो गया है। श्री सराफ ने दिल्ली के निर्भया कांड को याद करते हुए कहा कि उस तरह के दुष्कर्म और कांड अब म.प्र. में रोज देखने को मिल रहे हैं और मुख्यमंत्री अपने आपको बहन, बेटियों का मामा और भाई बताकर असुरक्षित कर दिए हैं। आमसभा का आयोजन रेलवे कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव ने कार्यक्रम का बेहतर संचालन कर सभी अतिथियों का स्वागत कराया और दूर-दराज से आए सभी कांग्रेस जनों को प्रमुख स्थान दिया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, प्रेमकुमार त्रिपाठी, संतोष अग्रवाल, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर, गीता सिंह, भगवती शुक्ला, यशोदा सिंह, राकेश गुप्ता बबलू, आशीष त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, मोहित पटेल, पृथ्वीराज सिंह, शिव कुमार गुप्ता, शिव प्रसाद सोनी, कोतमा नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गर्ग, धर्मेंद्र सिंह, जयंतराव, पुरूषोत्तम चौधरी, निरंजन यादव, बाबा खान, रेखा द्विवेदी, रेहाना बानो, तेजभान सिंह, मो. रियाज राजू, रहीस खान, सुमन दीपक शुक्ला, योगेंद्र राय, राजेश द्विवेदी, वीरेंद्र सोनी लालू, महेंद्र त्रिपाठी के साथ अमरकंटक, पुष्पराजगढ़, अमलाई, चचाई, अनूपपुर, जैतहरी, वेंकटनगर, पसान, कोतमा, फुनगा, बदरा, बिजुरी, राजनगर के अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR