![]() |
रिटर्निंग अधिकारी चंद्रमोहन ने भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए |
अनूपपुर। लोकसभा शहडोल संसदीय क्षेत्र चुनाव में जहां भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को 4 लाख 3 हजार 333 मतो से करारी मात देते हुए विजयी हुई है। जहां भाजपा की हिमाद्री सिंह ने 7 लाख 47 हजार 977 वोट पाकर पहला, कांग्रेस की प्रमिला को 3 लाख 44 हजार 644 वोट पाकर दूसर एवं चैथे स्थान पर नोटा को कुल 20027 वोट प्राप्त हुए। जहां 23 मई को शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुए मतगणना रात लगभग देर शाम 6 बजे तक चली। वहीं 23 राउंड तक चले मतगणना में एक भी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला ने आठों विधानसभा में अपनी बढ़त नही बना सकी। जिसके बाद शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर ने भाजपा के विजयी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को प्रमाण पत्र वितरण किए।
किस प्रत्याशी को मिले कितने मत
शहडोल संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को 7 लाख 47 हजार 977, कांग्रस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को 3 लाख 44 हजार 644, कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया केशकली कोल 33 हजार 695, बहुजन समाज पार्टी मोहदल सिंह पाव 20 हजार 598, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी कमला प्रसाद बैगा 11 हजार 514, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय से मीरा सिंह 3353, पीपल्स पार्टी आॅफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) लक्ष्यपत सिंह 4544, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विमल सिंह कोर्चे 16 हजार 789, निर्दलीय गोकुल सिंह 3637, निर्दलीय झमकलाल 4941, निर्दलीय दुर्गा मौसी 8026, निर्दलीय नारायण सिंह उइके 7509 एवं निर्दलीय मन्ना सिंह को 10 हजार 604 को वोट मिले।
जिले के तीनो विधानसभ की यह रही स्थिति
शहडोल लोकसभा चुनाव के 8 विधानसभा में केवल एक विधानसभा पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिली है। वहीं जिले के तीनो विधानसभा जिसमें भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को 70 हजार 889 एवं कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को 28 हजार 222, अनूपपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को 78 हजार 769 एवं कांग्रेस प्रत्याशी को 34 हजार 706 वोट तो वहीं पुष्पराजगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह को 62 हजार 77 एवं भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को 60 हजार 377 वोट प्राप्त हुए।
भाजपा प्रत्याशी को कहां मिले कितने वोट
लोकसभा शहडोल संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रो में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को 7 लाख 47 हजार 977 वोट प्राप्त हुए, जिसमें विधानसभा में जयसिंह नगर में सबसे ज्यादा 1 लाख 15 हजार 69 वोट मिले है, इसके अलावा जैतपुर से 1 लाख 4 हजार 38, कोतमा में 70 हजार 889, अनूपपुर में 78 हजार 769, पुष्पराजगढ़ में 60 हजार 377, बांधवगढ़ में 96 हजार 480, मानपुर में 1 लाख 14 हजार 690, बडवारा में 1 लाख 5 हजार 810 वोट मिले। वहीं डक मतपत्रो के माध्यम से 1855 वोट मिले।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें