Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

कोतमा नगर के विकासपुरूष राजेश सोनी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

बुधवार, 21 अगस्त 2019

/ by News Anuppur

कोतमा में राजनीति के एक युग की हुई समाप्ति, शोक मे डूबी कोतमा नगरी
कोतमा। कोतमा नगर के विकास पुरूष वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सोनी की अचानक तबीयत खराब होने के दौरान रायपुर अस्पताल में उपचार के दौरान 20 अगस्त की रात को उनका निधन हो गया। जहां 21 अगस्त की शाम 4 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम दर्शन के लिए जहां हजारो लोगो ने पहुंच नम आंखो से विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेश सोनी का जन्म नगर के मध्यम वर्गीय परिवार में 15 अगस्त सन 1961 को हुआ था, जहां उन्होने अपनी प्राथमिक शिक्षा कोतमा से प्रारंभ की और कोतमा महाविद्यालय में शिक्षा पूर्ण कर अपने पिता रामरूद के छोटे से सराफा व्यापार में लग गए, इस बीच वे कांग्रेस पार्टी की राजनीति प्रारंभ की और वर्ष 1996 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, जहां उन्हे कोतमा भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई और फिर जिला उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहित अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में पार्टी ने उनकी पत्नी उमा सोनी को नपा कोतमा के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया, जहां जनता ने उन्हे अपना आशीर्वाद दिया और उमा सोनी कोतमा नपाध्यक्ष अध्यक्ष बनी जिसके बाद जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए राजेश सोनी ने नगर में विकास में जुट गए। वर्ष 2012 के नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने स्वयं राजेश सोनी को नपा अध्यक्ष का प्रत्याशी चुना और जीत दर्ज करने के बाद नगर में विकास का पहिया दौड़ पड़ा राजेश सोनी द्वारा 10 वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए, जिसे नगर की जनता वर्षो तक याद रखेगी। राजेश सोनी की कार्य क्षमा के आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था, जिसमे काफी कम अंतर से वे चुनाव हार गए थे।
वहीं शोक व्यक्त करने वालो मे पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, विधायक सुनील सराफ , नपाध्यक्ष मोहिनी धमेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व नपाध्यक्ष इकबाल हुसैन बोहरा, पूर्व नपाध्यक्ष मनोज सराफ अंगा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश ताम्रकार, राजेन्द्र जैन, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सोनी, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष दीपक यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवल सराफ, अशोक त्रिपाठी, इंद्र कुमार जैन, हनुमान गर्ग, बद्री प्रसाद ताम्रकार, मंगलदीन साहू, रज्जन शुक्ला, हमीद अली बोहरा, ओमप्रकाश सिंह, राजकुमार शुक्ला, रामनरेश गर्ग, ज्ञान प्रदान मिश्रा बाबा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश जैन, कैलाश जैन, जनपद उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, रोशन वारसी, नसीरूदीन चंदू, पूर्व नपा उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश मोटवानी, पूर्व पार्षद सुंदरलाल सोनी, शैलेन्द्र सिंह बरगाही, कांग्रेस मंडलम् अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन सिरौठिया, ओमप्रकाश सिंह, सुनील नारवानी, जितेन्द्र भट्टा, पुष्पेन्द्र जैन, देवशरण सिंह, अमिनीष पांडेय, राजकमल तिवारी, प्रतीक उपाध्याय, गुड्डू चौहान, मो. रफी, समीर पयासी, मनोज शुक्ला, भरत मिश्रा, अखिलेश नामदेव, नीलू रजक, अरूण त्रिपाठी, अमीन वारसी, प्रदीप मिश्रा, पुष्पेन्द्र शर्मा, अजय ताम्रकार, राजकुमार तिवारी, प्रहलाद गुप्ता ने नम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR