Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

राज्यपाल पुरूस्कार से सम्मानित होगे शिक्षक पुरूषोत्तम पटेल

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

/ by News Anuppur
शिक्षक पुरूषोत्तम पटेल 
अनूपपुर। राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2019 हेतु अनूपपुर जिले के शिक्षक पुरूषोत्तम पटेल का चयन किया गया है। जहां राज्य पाल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मेडियारास के शिक्षक पुरूषोत्तम पटेल को भोपाल में ६ सितम्बर शाल, श्रीफल एवं प्रशास्ति पत्र तथा सम्मान निधि के रूप में 25 हजार रूपए की राशि  से सम्मानित करेगे। वहीं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान में शिक्षक पुरूषोत्तम पटेल का चयन होने पर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ सरोधन सिंह, अपर कलेक्टर बी. डी. सिंह, एसडीएम अमन मिश्रा, राष्ट्रपति पुरूस्कृत शिक्षक विद्याधर शर्मा, नरेन्द्र पटेल, सहायक आयुक्त डी.एस. राव, जिला शिक्षा अधिकारी यू.के. बघेल, जिला परियोजना समन्वयक हेमंत खैरवार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, हरिश श्रीवास्तव, हीरालाल नायक, कल्याण सिंह, अजय जैन, अजय प्रसाद, रामकुमार राठौर, अनिल मिश्रा, अमरदीन रोहणी, अमिता मरकाम, अलका यादव, आर.बी. प्रजापति, उदय प्रताप सिंह, कल्याण सिंह, बृजभूषण शुक्ला, कौशलेन्द्र सिंह, क्रांतिसिंह राउतराय, खुशीदास भीमटे, गणेश राठौर, गोविंद सिंह राठौर, जयमंती धुर्वे, जयभान सिंह, तुलाराम कोठी, पंचम सिंह धुर्वे, डालियाकर, डी.आर. बंधवा, डी.सी. मिश्रा, बसंत पुरे, दिनेश शुक्ला, नंदनी पटेल, प्यारेलाल साहू, प्रदीप गुप्ता, बाबूलाल पाठक, बैजनाथ मरावी, मन्नू लाल प्रजापति, महेन्द्र मिश्रा, राजभान मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, रामचरण राठौर, रामप्रकाश पटेल, वेद प्रकाश गर्ग, श्याम नारायण पाठक, संजय मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सत्यनारायण पटेल सहित अन्य शिक्षको ने बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR