राजेन्द्रग्राम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में एक के अस्सी का खेल
अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र में लगातार अंक गणित का खेल खिलाया जा रहा है, जहां एक का अस्सी के लालच में ग्रामीण इनके झांसे में आकर अपने दिनभर की कमाई इस खेल में लगा देते है। वहीं राजेन्द्रग्राम थाने के बगल से चल रहे इस खेल में जहां पुलिस ने भी इसे अपनी मौन स्वीकृति दी हुई है। वहीं धीरूटोला के दो बंधुओं द्वारा राजेन्द्रग्राम मुख्यालय के दुर्गा पंडाल रोड के पास संचालित मोबाइल, बेल्ट एवं पान की दुकान, बस स्टैण्ड स्थित पान एवं प्रेस दुकान, स्टेट बैंक मार्ग में मूंगफली एवं फल दुकान तथा हनुमान चौक पेट्रोल पंप के पास चौराहे में खुलेआम सट्टा-पट्टी काटी जा रहा है। जहां पर दोनो बंधुओ ने इन दुकानदारो को सट्टा पट्टी काटने का काम देकर उसके बदले कमीशन प्राप्त करते हुए चुकारा लेते है। जनचर्चा है की दोनो बंधुओं द्वारा इस अंको के खेल से बचने के लिए सत्ता पक्ष तक का नाम लेने से गुरेज नही खाते। इन अंको के खेल के लालच में फंस कर कई परिवार बर्बाद हो रहे है, वहीं अपराधिक घटनाओं को जन्म देने का कारण भी इस अवैध खेल को माना जाता है।
पुलिस की संलिप्तता से चल रहा खेल
जानकारी के अनुसार राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र में वृहद स्तर पर चल रहे अंको का खेल किसी से छिपा नही है। पुलिस को भी इसकी जानकारी होने के बाद भी वह अपने कर्तव्यों से दूर भागते है। सट्टा किंग के नाम से जाने वाले दोनो बंधुओ के ओ पुलिस अपनी आंखे मूंदे हुए है। जिसका फायदा उठाते हुए दोनो बंधु कई छोटी-छोटी दुकानदारो को अपने साथ मिला पूरे क्षेत्र में अंको के अवैध खेल का जाल बिछाए हुए है। वहीं पुलिस भी इस मामले को जानकार भी अनभिज्ञ बन जाती है। लोगो का यहां तक कहना है कि इस पूरे अवैध खेल में कुछ पुलिस कर्मचारी इन्हे सरंक्षण दे रहे है। जिसके कारण राजेन्द्रग्राम पुलिस इस अवैध खेल को बंद कराने में असफल साबित हुई है।
धीरूटोला के दो बंधुओं की बनी जोडी
राजेन्द्रग्राम मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में इन दोनो की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा मे है, जहां सट्टा किंग के नाम से जाना जाने वाले दोनो व्यक्ति राजेन्द्रग्राम सहित ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित छोटी-छोटी दुकानदारो के हाथो में रख कर सट्टा खिलवाया जा रहा है और चुकारा लेने भी समय पर पहुंच जाते है। सट्टा पट्टी के साथ ही इनका नेटवर्क मोबाइल के सोशल मीडिया वॉटसएप से भी जुड़ा है, जिसमें नंबरो की बरसात तक होती है। वहीं इन दो बंधुओं को भी बड़ी आसानी से थाने के आसपास घुमते देखा जा सकता है।
इनका कहना है
मै पूरे मामले को दिखवाती हॅू, सट्टे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।
किरणलता केरकेट्टा, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर