Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी इंदिरागांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

/ by News Anuppur

अनूपपुर। इंदिरागांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर अमरकंटक में प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी अब नए कुलपति के रूप में अपनी जिम्मेदारी सम्भालेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के अंडर सेक्रेट्री विजय कुमार द्वारा 3 दिसम्बर को जारी आदेश में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर उत्तरप्रदेश के प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी को कुलपति के रूप में आईजीएनटीयू अधिनियम की कंडिका 2 (1) 2007 के तहत आगामी पांच साल के लिए नियुक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR