गोली नही नुकीली हथियार से पैर में 13 सेंटीमीटर गहरा बना था घाव
भालूमाड़ा। भालूमाड़ा थाना अंतर्गत जमुना कॉलरी में संचालित शासकीय स्कूल के पीछे 1 दिसम्बर की शाम लगभग 6.30 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद और गोली लगने से जमुना निवासी पिंटू सिंह की मौत एवं 3 दिसम्बर को मृतक के परिजनो के आने के बाद डॉक्टरो द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट में पीएम में मृतक के पैर से गोली नही लगने बल्कि मृतक पिंटू सिंह के पैर में धारदार चाकू से तीन जगहो पर वार किए जाने एवं एक वार किसी नुकीली धारदार हथियार से किए जाने जिसमें 13 सेंटीमीटर गहरा घाव हो जाने की पुष्टि हुई है। वहीं मामले में भी भालूमाड़ा पुलिस ने घटना के दिन गोली फायर नहीं होने की बात भी कही साथ ही कहा की घटना के बाद लोगों ने इसे अफवाह का रूप दे दिया था। पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की कोई गोली नहीं लगने की बात सामने आई है फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की सही जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। विदित हो कि जमुना निवासी पिंटू सिंह का विवाद कुछ लोगों के साथ हुआ था। जिसमें पिंटू सिंह बुरी तरह से घायल हो गया था और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पिंटू सिंह के शव को क्षेत्रीय चिकित्सालय कोतमा कॉलरी के मर्चुरी कक्ष में रखा गया। पिंटू सिंह के परिजन यहां पर नहीं थे, जिस कारण शव पंचनामा व पीएम ३ दिसम्बर की सुबह परिजन के आने के बाद किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें