Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 10 घायल

बुधवार, 8 जनवरी 2020

/ by News Anuppur
अंतेष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा थे रिश्तेदार 
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदास नदी के पास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सामने 7 जनवरी की रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार नफीस बस क्रमांक एमपी 18 पी 0624 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जहां बस में सवार 10 लोगो घायल हो गए। जिसकी सूचना तत्काल आसपास के लोगो सहित राहगीरो ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घायलो में अरविंद कुमार पिता नारायण सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी बिजौरा, राम शरण पिता अमर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी डिंडौरी देवरी, इतवरिया पति मौला कोल उम्र 50 वर्ष निवासी समनापुर, चंपा पति बसंत उम्र 35 वर्ष निवासी देवरी, बसनिया पति सुखद उम्र 50 वर्ष निवासी देवरी, श्यामवती पति अर्जुन लाल उम्र 60 वर्ष बिंझौरा, लाल सिंह पिता खेल करण देवरी डिंडौरी, ननकू सिंह पिता गर्जन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी बिंझौरा एवं रमेश विश्वकर्मा पिता बबलू उम्र 19 वर्ष लीलाटोला है। मामले की जानकारी के अनुसार की घायलो में अधिकतर लोग इलाहाबाद में काम करते है, जिनमें घायल रामचरण कोल ने बताया की 7 जनवरी को उसके पिता अमर सिंह का देहांत हो गया था, जिसकी सूचना पाकर सभी रिश्तेदार अपने गांव देवरी जाने के लिए इलाहाबाद से बस में बैठ शहडोल तक आए और शहडोल से रात लगभग १० बजे नफीस बस जो की अनूपपुर, डिंडौरी होकर जबलपुर जाती है में सभी 15 लोग बैठकर अपने गांव जा रहे थे। तभी बस का चालक अमरकंटक तिराहे के पास से बस की रफ्तार बढ़ा दिया, और लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए चंदास नदी के पहले ही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR