केन्द्र में फैली अव्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने दिए गए निर्देश
अनूपपुर। धान उपार्जन के लिए जिले में बनाए गए 20 धान खरीदी केन्द्रो में फैली अव्यवस्थाओं के कारण धान खरीदी के मात्र 7 दिन अंतिम बचे होने के कारण किसान परेशान है। वहीं किसानो की परेशानियों को देखते हुए 13 जनवरी को विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अमलाई पयारी नं.1 में बने केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां खरीदी केन्द्र में धान का परिवहन नही होने के कारण अपनी धान बेचने आए किसानो को जगह नही मिल पा रही है। वहीं किसानो ने विधायक से शिकायत करते हुए बताया की केन्द्र में 8 तौलकांटा है जिनमें ६ तौलकांटा खराब पड़े हुए है। जिससे किसानो को जगह अभाव होने के साथ ही तौलकांटा भी उपलब्ध नही कराया जा रहा है। वहीं निरीक्षण के दौरान विधायक अनूपपुर के साथ एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी भी उपस्थित रहे। जहां एसडीएम ने समस्याओ का जल्द समाधान करने की बात कहते हुए तत्काल नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य आपूर्ति प्रबंधक को समस्यां दूर करने के निर्देश दिए गए।
अंतिम 7 दिन बचे होने से किसान परेशान
जानकारी के अनुसार जिले भर में बनाए गए 20 खरीदी केन्द्रो में पंजीकृत 10704 किसानो में से अब तक 5 हजार 584 किसानो की 2 लाख 64 हजार 343 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। अमलाई पयारी नं. 1 खरीदी केन्द्र में पंजीकृत 422 किसानो में अब तक 217 किसानो की 11 हजार 17 क्विंटल धान खरीद जा चुकी है, जिसमें अब केन्द्र में 2 हजार 668 क्विंटल धान का परिवहन नही होने के कारण केन्द्र के परिसर धान से भरा पड़ा है। वहीं किसानो की धान खरीदने की पर्याप्त स्थान नही होने के कारण किसानो स्थान खाली होने के इंतजार में अपनी धान लिए खरीदी केन्द्र में बैठे हुए है।
व्यवस्था बनाने दिए गए विभाग को निर्देश
किसानो की शिकायत पर धान खरीदी केन्द्र अमलाई पयारी नं. 1 में पहुंचे विधायक बिसाहूलाल सिंह ने एसडीएम कमलेश पुरी को अपने साथ लेजाकर केन्द्र की अव्यवस्थाओं को दिखाया। जहां पर एसडीएम ने तत्काल नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रबंधक को फोन में माध्यम से फैली अव्यवस्थाओं को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं किसानो ने अपनी समस्या रखते हुए बताया धान खरीदी के अंतिम 7 दिन बचे होने के बाद भी किसानो को अपनी धान बेचने में लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसके कारण केन्द्र के परिसर में फैली धान को तत्काल उठाव करवाते हुए यहां की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। जिससे धान बेचने पहुंच रहे किसानो को धान बेचने में परेशानी न उठाना पड़े।
ये रहे उपस्थित
धान खरीदी केन्द्र अमलाई पयारी नं.1 का निरीक्षण के दौरान विधायक बिसाहूलाल सिंह के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह, राजू गुप्ता, भगवती शुक्ला, सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें