Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

विधायक फुंदेलाल ने वन एवं वन्य प्राणी की महत्ता से छात्र-छात्राओं को कराया जागरूक

शनिवार, 11 जनवरी 2020

/ by News Anuppur


जंगल एवं पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी के साथ कराई गई अनुभूति
राजेन्द्रग्राम। म.प्र. इको पर्यटन विकास बोर्ड की अवधारणा के तहत जन मानस में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 11 जनवरी को धार्मिक स्थल गणेश आश्रम धरहर कला में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कई विद्यालयो के छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणी एवं पेड-पौधे की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक पुष्पराजगढ़ ने मॉ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद विधायक फुंदेलाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणी मोर, बंदर, भालू एवं जंगल मे उपलब्ध औषाधियों एवं इनकी सुरक्षा के संबंध मे विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके बाद वन विभाग ने विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अनुभूति कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ जनपद उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम अजय डेहरिया, जनपद सीईओ मुद्रिका सिंह, जागृति सिंह, सीसीएफ शहडोल डॉ. ए.के. जोशी, वनमंडलाधिकारी अनुपपुर, एसडीओ राजेन्द्रग्राम, संतराम चौधरी, अशोक पांडेय, चन्द्र भूषण त्रिपाठी, सुखराम सिंह, यूथ कांग्रेस अमरकंटक नगर अध्यक्ष बिरू तंबोली एवं समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR