Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

दिल्लीः बसे बंद, रास्ता हुआ सील, अनावश्यक आवाजाही रोकने के आदेश, रेलवे पटरी से जाने लगे लोग

दिल्लीः बसे बंद, रास्ता हुआ सील, अनावश्यक आवाजाही रोकने के आदेश, रेलवे पटरी से जाने लगे लोग

रविवार, 29 मार्च 2020

/ by News Anuppur
दिल्ली। लाॅकडाउन के बीच राजधानी दिल्ली से भारी संख्या में मजदूर अपने-अपने गांवो की ओर पलायन कर रहे है। रविवार को आनंद विहार और कौशाम्बी बस अड्डे से पलायन करने वालों को वापस भेजकर इलाके को खली कराया गया। शनिवार रात तक आनंद विहार में करीब 15000 लोग जमा थे, जिनमें से अब केवल 300-400 लोग बचे है, वो भी वापस जा रहे है। वहीं कौषांबी बस अड्डा भी रविवार की सुबह से खाली हे।

पलायन के कारण बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त यातायात ने रविवार सुबह सख्त आदेश जारी किए है। उन्होेने आदेश दिया कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासियों की बड़ी आबादी की आवाजाही को पूरी तरह से रोका जाए। इसके लिए अतिरिक्त बल की जरूरत हो तो उनका भी प्रयोग किया जाए।

दिल्ली पुलिस ने आंनद विहार जाने वाले सभी रास्तो को बंद कर दिया गया है। फिलहाल कड़कड़ी मोड़ और कड़कड़डूमा के पास कई लोग फंसे हुए है।

हालांकि अभी भी आनंद विहार बस अड्डे के पास करीबन 300 से 400 लोग मौजूद है। इन्हें गाजियाबाद के लाल कुआं भेजा जा रहा है। लाल कुआं से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए लगातार बसें चलाई जा रही है। सुबह जो भी प्रवासी कामगार आनंद विहार पहुंचे हैं उन सबको लाल कुआं भेजा जा रहा है।




'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR