मुंबई , कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच महराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का एम और मामला सामने आया है। मुंबई में 40 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। उसे कल यानी शनिवार को सांस संबंधी गंभीर जटिलताओं के बाद भर्ती कराया गया था। महिला उच्च रक्तचाप की भी मरीज थी। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मौत यह सातवां मामला है।
महाराष्ट्र में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसके कुल मरीजों की संख्या 193 पर पहुंच गई है। बताया गया है कि 12 नए मरीजों में से पांच मरीज पुणे, चार मुंबई और एक-एक सांगली, जलगांव और नागपुर में सामने आए है। राज्य में सबसे अधिक 77 संक्रमित मुंबई में है।