अनूपपुर। फुनगा चैकी क्षेत्र अंतर्गत 11 जून को मजदूरी का काम कर घर वापस आते समय रास्तें में अचानक पेड़ से सांप ने पति पर कूद गया। जहां पति ने सांप को उसके ऊपर कूदते देख झटकार कर सांप को नीचे गिरा दिया, लेकिन नीचे गिरते ही सांप ने उसकी पत्नी को काट लिया, जहां पति ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कदमटोला में सुबह लगभग 8 बजे गांव में ही निवास करने वाले सुखराम अगरिया एवं उसकी पत्नी ललिता अगरिया दोनो ही मजदूरी का कार्य कर वापस घर आ रहे थे, जहां रास्ते में जहरीले सर्प ने महिला ललिता अगरिया उम्र 40 वर्ष को काट लिया। मृतिका के पति सुखराम अगरिया ने बताया की जब वह अपने घर वापस आ रहे थे तभी रास्ते में पेड़ के ऊपर से अचानक सांप उसके ऊपर कूद पड़ा, जहां पति ने सांप को अपने ऊपर से झटकारा, जिससे सांप नीचे जमीन पर गिरा और बगल में सुखराम अगरिया की पत्नी ललिता अगरिया को काट लिया। जहां उपचार के लिए ले जाते समय ललिता अगरिया की मौत हो गई।
मजदूरी कर घर लौट रहे पति-पत्नी पर पेड़ से कूद सर्प, पत्नी को काटा, मौत
मजदूरी कर घर लौट रहे पति-पत्नी पर पेड़ से कूद सर्प, पत्नी को काटा, मौत
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
'