उर्मिला शर्मा/राजनगर। पार्टी सहित समाज के हित एवं क्षेत्र के विकास के रूप में कार्य करने के लिए सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह ने भाजपा नेता प्रेमचंद्र यादव को एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त है। जानकारी के अनुसार प्रेमचंद्र यादव पूर्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित शासकीय महाविद्यालय राजनगर के जनभागीदारी अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता के साथ पार्टी के दिए गए दायित्व को निष्ठा के साथ कार्य करते हुए सांसद हिमाद्री सिंह ने उन्हे सांसद प्रतिनिधि नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रेमचंद्र यादव को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर उन्हे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश कलशा, वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार, धर्मेंद्र सिंह, जनपद सदस्य राजेश लाल, जनपद सदस्य रविंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह, युवा मोर्चा संदीप सिंह, सोनू कनौजिया एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हे शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है।
प्रेमचंद्र यादव नियुक्त हुए एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि

'