Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

CM शिवराज सिंह के सरकार गिराने वाले ऑडियो पर अनूपपुर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

CM शिवराज सिंह के सरकार गिराने वाले ऑडियो पर अनूपपुर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार, 12 जून 2020

/ by News Anuppur


फुनगा में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह दिखाए काला झंडा, एक दर्जन की हुई गिरफ्तारी
अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की तथाकथित ऑडियो के सर्वजनिक होने पर बवाल मचा हुआ है। जिसमें भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के कहने पर प्रदेश सरकार को गिराया गया। जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने 12 जून को संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौंपा गया है। जहां ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश में विगत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने एक बैठक का ऑडियो सार्वजनिक हुआ है जिसमें भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व में कांग्रेस की प्रदेश सरकार को गिराया गया। उन्होने कथित ऑडियो में यह भी बताया कि अगर वह सरकार नही गिराई जाती तो भाजपा बर्बाद हो जाती। सरकार गिराने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसीराम सिलावट अगर साथ नही देते तो सरकार क्या गिर सकती थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की यह स्वीकारोक्ति भाजपा के अध्यक्ष गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री की ओर इशारा करती है। देश की 133 करोड़ जनता ने संविधान की रक्षा करने का दायित्व आपको दिया गया है। जहां अनैतिक हथकंडे अपना कर चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयासों की अनदेखी की गई तो भविष्य में चुनाव की प्रक्रिया ही मूल्यहीन हो जाएगी फिर तो कोई भी दल चंद विधायको को लालच देकर सरकारों को अस्थिर करता रहेगा। संविधान ने चुनने का जो अधिकार मतदाता को दिया है इस हथकंडो से मतदान की शक्ति भी प्रभावहीन हो जाएगी। जहां पूरे मामले में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने कथित ऑडियो की फोरेंसिक जांच के निर्देश देकर जनता के इस अधिकार की रक्षा करने की मांग की गई। अनैतिक संसाधनों का उपयोग कर सरकारों को अपदस्थ करने के हथकंडो की गहन जांच करवाएं एवं सिद्ध होने पर ऐसी सरकार को बर्खास्त कर लोकतंत्र की रक्षा करने की मांग की गई। वहीं ज्ञापन सौंपने वालो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, कोतमा विधायक सुनील सराफ, प्रेम कुमार त्रिपाठी, चंद्रकांत पटेल, डाॅ. राज तिवारी, रियाज अहमद, बाबा खान, सत्येन्द्र स्वरूप दुबे, उमेश राय, पुरूषोत्तम चैधरी, रामाधार बैगा, सुनील दुबे, चंद्रभान सिंह, गुलाब पटेल, अशोक पटेल, विश्वनाथ सिंह, उमाकांत उइके, हरिशंकर दुबे, जे.पी. श्रीवास्तव, अशोक जेठानी, राजेश गुप्ता, बिसाहूलाल कोलाड़ा, दीपक शुक्ला, रामलखन सिंह, ललन कुमार जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस ने पूर्व विधायक बिसाहूलाल को दिखया काला झांडा

युवा कांग्रेस जिला सचिव राजीव सिंह, एनएसयूआई प्रदेश सचिव संजय सोनी के नेतृत्व में फुनगा मंडलम् युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व विधायक बिसाहुलाल सिंह को काला झंडा दिखाया एवं बिसाहुलाल वापस जाओ, बिसाहुलाल मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के इस प्रदर्शन पर एवं बिना परमीशन एवं लगातार समझाईश के बाद नही मानने के कारण फुनगा पुलिस ने युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई छात्र संघ के लगभग एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तारी देने में राजीव सिंह, संजय सोनी, संजय प्रताप पटेल, संदीप पटेल, आशीष सिंह, रितेन्द्र सिंह, फिरोज मंसूरी, मृगेंद्र सिंह, मनोज पनिका, इशहाज मंसूरी, जयप्रकाश पटेल, शैलेंद्र पटेल, प्रीतम कोल, ब्रेजेंद्र पटेल सहित कई कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी।

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR