Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

शिवराज-दिग्विजय में बढ़ी तकरार, कांग्रेस नेता अब सीएम के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR

शिवराज-दिग्विजय में बढ़ी तकरार, कांग्रेस नेता अब सीएम के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR

मंगलवार, 16 जून 2020

/ by News Anuppur

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच इन दिनों जबरदस्त जंग चल रही है, फर्जी वीडियों को लेकर बीते दिनों दिग्विजय सिंह पर FIR हुई और अब कांग्रेस नेता पलटवार करने की तैयारी में है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत करेंगे, ये शिकायत फर्जी वीडियो साझा करने के आरोप में ही होगी।

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर दावा किया गया कि शिवराज सिंह चौहान ने 2019 में राहुल गांधी को लेकर एक फर्जी वीडियों साझा की थी, एक मुख्यमंत्री होने के नाते वह ऐसा किस तरह कर सकते है। किस तरह से कर सकते है। अब दिग्विजय का कहना है कि जिस थाने में मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, मै उसी थाने में जाऊंगा।


दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह ने चौहान का जो ट्वीट साझा किया, उसमें उन्होने राहुल गांधी का एक वीडियो ट्वीट किया था, दावा था कि राहुल गांधी अपने भाषण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भूल जाते है, लेकिन ये वीडियो एडिट हुआ था, अब दिग्विजय इस वीडियो को लेकर शिवराज के खिलाफ FIR करने की बात कर रहे है।

दरअसल, बीते दिनों दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चैहान का एक वीडियो साझा किया था, आरोप है कि ये वीडियो फेक है, इसी मामले को लेकर दिग्विजय सिंह पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था, इसको लेकर बीजेपी की ओर से शिकायत दर्ज की गई थी।

इस मामले में दिग्विजय सिंह पर धारा 465, 501, 500 के तहत ममला दर्ज किया गया था, कांग्रेस नेता पर मानहानि का मामला लगाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और शिवराज सरकार को निशाने पर लिए हुए है।

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR