Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

खाद्य मंत्री के गृह जिले मे धान खरीदी हुई बंद, प्रशासनिक कार्यक्षमता पर उठे सवाल

खाद्य मंत्री के गृह जिले मे धान खरीदी हुई बंद, प्रशासनिक कार्यक्षमता पर उठे सवाल

सोमवार, 10 जनवरी 2022

/ by News Anuppur

उपार्जन केन्द्रो में जगह न होने के साथ बारिश व बारदाने की कमी बना कारण

2 लाख 16 हजार क्विंटल बारिश में भींगी, जिले में भंडारण की नही व्यवस्था

अनूपपुर। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह जिले में किसान और गरीब दोनो ही परेशान है। एक तरफ जिले के 30 धान खरीरी केन्द्र में किसानो की धान खरीदी बंद पड़ी है, तो जिले के पुष्पराजगढ़ व जैतहरी विकासखंड में गरीबों को राशन नही मिलना बंद हो गया है। पूरे मामले में या तो कलेक्टर की उदासीनता या फिर प्रशासनिक अधिकारियों की कर्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए है। दोनो ही योजनाओं में ग्रहण लगने का कारण जिला उपार्जन समिति की निष्क्रियता व कार्यालयों में बैठकर मैदानी स्तर के कार्यो को देखने ना जाना भारी पड़ गया है। प्रशासन द्वारा धान उपार्जन के पहले बनाई गई हर रणनीति व कार्ययोजना फेल हो गई है, दोनो ही योजनाओं में बची कुची कसर बारिश ने पूरा कर दिया, जिससे खरीदी केन्द्रों में रखे हजारो क्विंटल धान भींग गई। लेकिन प्रशासनिक अमला आंख बंद करते हुए किसानों को धान बेचने की परेशानी में और गरीबों को भूखा रहने के लिए छोड़ दिया गया है।

उपार्जन केन्द्र में बंद पड़ी धान की खरीदी

जिले में बनाये गए धान उपार्जन केन्द्रों में 10 जनवरी को किसानो की धान खरीदी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसका प्रमुख कारण धान के भंडारण की व्यवस्था न होने के साथ ही खरीदी केन्द्रों में जगह का ना होना तथा बारिश के कारण जमीन पूरी तरह से गिली हो जाना है। जबकि जिला उपार्जन समिति जिसमें स्वयं कलेक्टर अध्यक्ष व डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया नोडल अधिकारी के साथ साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, भू-अभिलेख विभाग के अधिकारी शामिल है।

5 लाख 23 हजार 743 क्विंटल की हो चुकी खरीदी

जिले में 9 लाख क्विंटल लक्ष्य के अनुरूप अब तक 5 लाख 23 हजार 743 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है। लेकिन अब जिले में धान के भंडारण की कोई व्यवस्था नही होने पर जिले के सभी उपार्जन केन्द्र किसानों की धान से भर चुके है। जहां उपार्जन केन्द्र में जगह की कमी के कारण धान खरीदी प्रभारियों द्वारा मजबूर होकर किसानों को अपनी धान न लाने की बात कहते हुए खरीदी ही बंद कर दिए है।

2 लाख 16 हजार क्विंटल बारिश में भींगी

जिले में धान के भंडारण की व्यवस्था न होने के कारण उपार्जन केन्द्रों में खुले आसमानों के नीचे पड़ी लगभग 2 लाख 16 हजार क्विंटल धान पूरी तरह से भींग गई है। वहीं धान की सुरक्षा के लिए जहां समितियों द्वारा लाखों की त्रिपाल क्रय कर उसे बचाने की कोशिश भी की गई। इतना ही नही धान के भंडारण के लिए प्रशासन ने कच्चे स्टेक भी बनवाये है, लेकिन बारिश के कारण कच्चे स्टेक में धान रखने की योजना भी पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

बारदानें की कमी से जूझ रहा वेंकटनगर व धनगवां केन्द्र

बारिश व भंडारण की व्यवस्था में नाकाम प्रशासन के कारण जहां वेंकटनगर व धनगवां खरीदी केन्द्रों में बीते 3 तीनों से बारदाने तक की व्यवस्था नही कर पाई है। जिसके कारण दोनो ही केन्द्रों ने बारदाने की कमी के कारण किसानो की धान को खरीदने से मना कर दिया गया है। इतना ही नही खूंटाटोला में 60 ईंट के कच्चे बनाया जाने का ठेका दिया गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा अब तक मात्र 38 कच्चे कैंप बनाकर उसे छोड़ दिया गया है। जहां तेजी से चल रही धान खरीदी पर 38 कैंप भर चुके है। लेकिन व्यवस्था बनाने को छोड़कर प्रशासन अपने कार्यालयों में कुर्सी तोड़ रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR