Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश द्विवेदी के निधन पर कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने प्रकट किया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश द्विवेदी के निधन पर कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने प्रकट किया शोक

रविवार, 30 जनवरी 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर । भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले के वरिष्ठ नेता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी का भोपाल में उपचार के दौरान निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनकर भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पदाधिकारी आहत हुआ, भाजपा परिवार में ओम प्रकाश द्विवेदी का हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा और वह एक मुखिया के भूमिका में हमेशा पार्टी को मार्गदर्शन देते रहें। जिले के विकास में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते रहे, उनके द्वारा पार्टी को खड़ा किए जाने से लेकर तमाम किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। श्री द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी परिवार को बहुत कुछ दिए उनका दिया हुआ हर योगदान जिले के लिए वरदान साबित हुआ उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है उनके निधन पर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद हिमाद्री सिंह,बभाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, रामलाल रौतेल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, आधाराम  वैश्य, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह नगर पालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ,सुमन राजू गुप्ता, मोहनी धर्मेंद्र वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करें ,उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR