Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

मातृत्व स्वास्थ्य के 8 घटको के उपलब्धि कम प्राप्त होने पर 148 कर्मचारियों की cmho ने रोकी एक माह की वेतन वृद्धि

मातृत्व स्वास्थ्य के 7 घटको के उपलब्धि कम प्राप्त होने पर 148 कर्मचारियों की cmho ने रोकी एक माह की वेतन वृद्धि

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। मातृत्व स्वास्थ्य घटक, मॉडरेट एनीमिया, सीवियर एनीमिया, पीआईएच जांच, उपचार एवं प्रबंधन, डिलेवरी अपडेशन, जीएसवाई तथा पीएसवाई का पेमेन्ट लक्ष्यानुरूप एनमोल/आरसीएच पोर्टल पर एन्ट्री न किए जाने के कारण राज्य स्तर पर रैन्किंग कम परिलक्षित होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने 147 अधिकारी-कर्मचारियों का मानदेय/वेतनमान रोकने के आदेश जारी किए हैं, जिसमें मातृत्व स्वास्थ्य के प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रमांक 01डॉ. आर.पी. सोनी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अनूपपुर प्रवीण शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी जैतहरी डॉ. मोहन सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोतमा डॉ. के.एल. दीवान,  खण्ड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ डॉ. सुरेंद्र सिंह, एनएचएम के डीपीएम सुनील कुमार नेमा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक अनूपपुर नेहा मिश्रा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जैतहरी अखिलेश्वर पांडेय, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक कोतमा अजय कुमार सोनी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक पुष्पराजगढ़ सरला सिंह 137 एएएम जिसमे अनूपपुर विकासखंड अनूपपुर के 29, विकासखंड कोतमा के 35, विकासखंड जैतहरी के 27 एवं विकासखंड पुष्पराजगढ़ के 48 एएएम है। जिनकी आगामी एक माह का वेतन वृद्धि रोकी गई है।



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR