शासन के निर्देश पर कलेक्टर के नेतृत्व में अतिक्रमण से मुक्त भूमि की कीमत 1 करोड़ 86 लाख से ज्यादा
अनूपपुर। भू माफियाओ, असामाजिक तत्वो के विरुद्ध ठोस कार्रवाई के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देशो पर अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन में जिले के चारों अनुभागों अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी के अनुविभागीय दण्डाधिकारीयो, तहसीलदारो एवं नायब तहसीलदारो सहित स्थानीय पुलिस व शासकीय अमले की सहायता से भू-माफिया/गुण्डा/ शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण भूमि को मुक्त कराया गया। कलेक्टर द्वारा की गई इस कार्यवाही में माह अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक कुल 19.87 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है। उक्त मुक्त भूमि की कीमत शासकीय गाइड लाइन मूल्य अनुसार 1 करोड़ 86 लाख 32 हजार, 252 रूपये है। जिसमे तहसील अनूपपुर अंतर्गत अतिक्रमणकर्ता दिनेश पिता स्व. दशरथ सिंह निवासी भालूमाड़ा, प्रेम पिता सुक्खा, कन्हैया लाल पिता मैकू, कतहुरा पिता छोटा, उमेश पिता जयलाल, सुरेश पिता जयलाल, बहोरी पिता गल्ला, शिवकुमार पिता जयलाल, रामसोरथ पिता टंगटर सभी निवासी मानपुर, उषा पति रामलाल निवासी ग्राम छिल्पा, मिठाई लाल पिता भागवत निवासी ग्राम खांडा नान पिता चमरू ग्राम बम्हनी विष्णु शर्मा पिता राधेलाल ग्राम फुनगा केशवन पिता दुलारे ग्राम धनगवॉं से अतिक्रमित भूमि 13.68 एकड़ को मुक्त कराया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपए है । इसी तरह तहसील कोतमा अंतर्गत अतिक्रमणकर्ता गणेश पिता भोला सिंह निवासी रेउला ग्राम रेउला कमल सिंह ग्राम कुहका बालकरण सिंह से अतिक्रमित भूमि 0.75 एकड़ मुक्त कराई गई जिसकी बाजारू कीमत 2 लाख 75 हजार, तहसील जैतहरी अंतर्गत रवि राठौर ग्राम लहरपुर संतोष चौधरी पिता धनई रघुनाथ गुप्ता पिता जगदीश वगै. ग्राम मुण्डा गुलाब सिंह पिता कुंवारे लाल झाइताल सुदामा पिता भैयालाल राठौर निवासी गोरसी अतिक्रमित भूमि 1.818 एकड़ मुक्त कराई गई जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 35 हजार, तहसील पुष्पराजगढ़ अन्तर्गत तन्द्रा राय पिता स्व. बी. के. राय वार्ड 5 कपिल धारा रोड अमरकंटक, शैलेन्द्र गिरी सरस्वती पिता गणपती सिंह वार्ड 6 अमरकंटक, जीतनारायण पिता जगतसिंह, ग्राम पटना मोकेलाल पिता मोहन ग्राम हर्षवाह भाव सिंह पिता थारू नायक ग्राम गिरवी अतिक्रमित भूमि 3.63 एकड़ मुक्त कराई गई जिसकी अनुमानित कीमत 19 लाख 72 हजार 252 रुपए है।
नगरीय निकाय में भी चला बुलडोजर
नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने की कार्रवाई के तहत 7.49 एकड़ भूमि कीमत 91 लाख 14 हजार 880 रू. एवं ग्रामीण क्षे्त्र में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि 12.37 एकड़ कीमत 95 लाख 17 हजार 372 रू. है। इस तरह जिले में भू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 19.87 एकड़ भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया है जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 86 लाख 32 हजार 252 रुपये आंकी गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार भू माफिया असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत, निरंतर कड़ी कार्रवाई संस्थित किए जाने के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री सोनिया मीना द्वारा सर्व संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है।



कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें