Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

3 लाख 70 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर खाते से पैसा आहरण करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

3 लाख 70 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर खाते से पैसा आहरण करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

रविवार, 29 मई 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाई में बैंक से लोन पास करवाने के नाम पर शिहरू ङ्क्षसह पाव से उसके ब्लैंक चेक, पेनकार्ड, वोटर आईडी एवं पासबुक लेते हुये एसबीआई शाखा ओपीएम अमलाई से 3 लाख 70 हजार रूपयें का लोन निकलवाते हुये यूपीआई आईडी के माध्यम से पूरी राशि स्वयं व दूसरों के खाते में ट्रांसर्फर कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सुमित शत्रुशाल एवं विजय सिंह के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट व 3(2)5 के तहत मामला दर्ज कर 29 मई को एक आरोपी विजय सिंह पिता स्व. ददुराज ङ्क्षसह उम्र 55 वर्ष निवासी अमलाई को गिरफ्तार करते हुये उन्हे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

मामले की जानकारी देते हुये चचाई थाना प्रभारी बी.एन. प्रजापति ने बताया कि शिहारू सिंह ने 28 मई को थाना पहुंच शिकायत करते हुये बताया कि सुमित शत्रुशाह एवं विजय ने उसके साथ धोखाधड़ी की है, जिस पर दोनो ने मिलकर मेरा लोन पास कराने के लिये मुझसे संपूर्ण दस्तावेज लिया और एक वर्ष पूर्व मुझे 3 लाख 70 हजार रूपयें का लोन एसडीबाई बैंक शाखा ओपीएम अमलाई से पास करवाया। लेकिन दोनो ने मिलकर मेरा मोबाइल नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर छल करते हुये बैंक में लिंक करवा दिया और लोन की राशि 3 लाख 70 हजार रूपये मेरे बैंक खाते में आने पर दोनो ने मिलकर यूपीआई आईडी के माध्यम से पूरी राशि का ट्रांसफर स्वयं के व दूसरों के खातों में कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR