अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 6 सामतपुर निवासी 23 वर्षीय महिला अन्नू चौधरी पति चंदन चौधरी ने अपने ही घर में 28 मई की रात दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां परिजनों के सुबह उठने पर उन्हे संदेह हुआ और दरवाजा खुलवाया गया, जहां दरवाजा नही खुलने पर परिजनों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया और अंदर जाने पर महिला फांसी पर लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजनों द्वारा सूचना महिला पक्ष सहित पुलिस को देते हुये तत्काल ही उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुये अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। जहां लगातार 2 घंटे तक चले हंगामें के बीच कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षों से बातचीत करने के दौरान समझौता की स्थिति बनी और का पीएम उपरांत शव मायका पक्ष को सौंप दिया गया, जहां मायका पक्ष द्वारा अंतिम संस्कार हेतु उसे अपने ग्रह ग्राम झिरियाटोला थाना रामनगर ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार 5 वर्ष पूर्व महिला का विवाह अनूपपुर निवासी चंदन चौधरी के साथ हुआ था। महिला एक सप्ताह पहले ही मायके से ससुराल आई थी, संभावना जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हुआ था जिससे अन्नू चौधरी ने आत्महत्या कर ली है। मायके व ससुराल पक्ष के बीच घंटो चले वाद विवाद को शांत कराने व अस्पताल परिसर में हंगामा की सूचना मिलते ही कार्यपालिक दंडाधिकारी दीपक तिवारी, कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षों की समझाईश देते हुये पूरे मामले की जांच दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उस पर कानूनी कार्यवाही की जाने की बात कही गई। जिसके बाद मौके पर ही पंचनामा तैयार करते हुये शव का पीएम कराते हुये शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें