Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अमरकटंक में चला बुलडोजर, महर्षि च्यवन की प्राचीन काली गुफा को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

अमरकटंक में चला बुलडोजर, महर्षि च्यवन की प्राचीन काली गुफा को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

गुरुवार, 26 मई 2022

/ by News Anuppur

सरकारी जमीन पर बने आश्रम को प्रशासन ने जमींदोज कर मुक्त कराई 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति

अनूपपुर। अमरकंटक के नर्मदा नदी के संरक्षित क्षेत्र के अंतर्गत अतिक्रमण कार्यवाही के तहत कपिला संगम में श्रीमौली सरकार के आश्रम क्षेत्र 2 एकड़ की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही के तहत 4 पक्के निर्माण व तार फिन्सिंग हटाई गई है। इसी तरह सुप्रसिद्ध माई की बगिया के पास सोमेश्वर गिरी द्वारा अतिक्रमण 0.5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। 

जिला प्रशासन की टीम ने गुरूवार को कपिला संगम अमरकंटक में महर्षि च्यवन की प्राचीन गुफा को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जिस पर शहडोल संभागायुक्त ने ट्वीट कर कलेक्टर और एसपी सहित अधिकारियों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के पहले इस तरह की कार्रवाई कभी देखने को नहीं मिली। नर्मदा केआसपास बने सभी अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में राजस्व और वन भूमि की टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही है। इस अभियान में 80 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण करने के लिए साल के वृक्षों को काटकर उसे जमीन के नीचे छिपाया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान वृक्षों की लकडिय़ां भी जब्त हुई हैं। जिसके लिए अब थाना अमरकंटक को पत्र लिखकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ  एफआईआर के लिए लिखा गया है।

महर्षि च्यवन की प्राचीन गुफा को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

एसडीएम अभिषेक चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अमरकंटक में संचालित आश्रमों की भूमि की जांच राजस्व विभाग कर रहा है। पूर्व में रामकृष्ण मिशन के आश्रम की बाउंड्रीवॉल को अतिक्रमण में पाया गया था। वहीं एक अन्य निर्माणाधीन आश्रम को अतिक्रमण में पाए जाने पर जमींदोज किया है। सालों पहले से संचालित आश्रमों से भी उनके दस्तावेज मांगे गए हैं। गुरुवार को कलेक्टर के निर्देशन में दो आश्रमों में अलग-अलग जगहों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। पवित्र नगरी अमरकंटक के कपिला संगम में स्थित महर्षि च्यवन की प्राचीन गुफा को सुरक्षित करते हुए आसपास बने 4 पक्के निर्माण में हाल और कमरे मिलाकर 20 कमरों को तोड़ा गया। ज्ञात हो कि 3 वर्ष पहले महाराष्ट्र से अमरकंटक आए आश्रम जगद्गुरु श्रीमौली सरकार ने पक्के निर्माण खड़ा कर लिया था। प्रशासन ने बताया कि नए निर्माण के चलते कार्रवाई की गई है। यहां पर 2 कमरों से शुरू हुआ अतिक्रमण 20 कमरों तक पहुंचा गया था।

माई बगिया रोड स्थित निर्माण को जमींदोज

माई बगिया रोड स्थित सोमेश्वर गिरी महाराज ने निर्माण कराया था, जिसे जमींदोज किया गया। एसडीएम अभिषेक चौधरी ने बताया कि चूंकि सोनमुड़ा में भी उनका आश्रम है और माई बगिया में अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। इन जगहों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर आलीशान कमरे बनाए थे। जिसे प्रशासन ने कार्रवाई कर हटा दिया है। आज प्रशासन ने 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR