Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

भालू के हमले से महिला गंभीर घायल, उपचार जारी

भालू के हमले से महिला गंभीर घायल, उपचार जारी

गुरुवार, 26 मई 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत ग्राम छिल्पा के ऊपर टोला में निवास करने वाली 19 वर्षीय आरती प्रजापति पति संतोष प्रजापति पर 26 मई गुरूवार की सुबह मादा भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जहां परिजनों द्वारा महिला को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम छिल्पा के ऊपरटोला निवासी आरती प्रजापति पति संतोष प्रजापति जो की गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे घर के पास बने कुआं में नहाने गई थी, तभी अचानक जंगल से मादा भालू अपने एक शावक के साथ वहां आ पहुंचा और पीछे से महिला पर हमला कर दिया। जहां महिला के हल्ला मचाने पर कुछ लोगो द्वारा वहां आ पहुंचे और उन्होने भालू को भगाया, जिसके बाद मादा भालू अपने शावक के साथ जंगल की ओर भाग गई। वहीं भालू के हमले गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR