Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

गुरुवार, 26 मई 2022

/ by News Anuppur

खेल अनुशासित रहकर प्रशिक्षण कैम्प का उठाए लाभ - चैतन्य मिश्रा

अनूपपुर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार जिला एवं विकासखंड स्तर पर 25 मई से 25 जून तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला मुख्यालय पर 4 खेलों का आयोजन और विकासखंड मुख्यालय पर 2-2 खेलो का आयोजन किया जाएगा।
जिस तारतम्य में जिला मुख्यालय में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 25 मई को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के मैदान में व्हॉलीबाल, फुटबॉल, कराते खेलों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व्हॉलीबाल संघ अनूपपुर के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला व्हॉलीबाल संघ के संरक्षक मंडल दिनेश पटेल, रियाज अहमद, एस.के. मिश्रा, सीनियर खिलाड़ी वरिष्ठ पीटीआई महेन्द्र सिंह बघेल, सलीम सिद्धीकी पीटीआई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि व्हॉलीबाल संघ अनूपपुर के जिलाध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुये बताया कि जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 25 मई से 25 जून तक लगने वाले कैम्प में बच्चे पूरी लगन से भाग लें। कोचों के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अनुशासित रह कर खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त करें। व्हॉलीबाल खेल के क्षेत्र में खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए जिला व्हॉलीबाल संघ हमेशा प्रयासरत है। जिला खेल परिसर अनूपपुर व उत्कृष्ट खेल मैदान में व्हॉलीबाल खेलों का का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमे अधिक से अधिक खिलाड़ी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठायें। इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक रामचन्द्र यादव, सहायक ग्रेड 3 अजय मंडलोई, कराते कोच किशोर कुमार सकेत प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR