Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

गुरुवार, 26 मई 2022

/ by News Anuppur

वेंकटनगर। वेंकटनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत 26 मई की रात लगभग 9 बजे तिपान नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन किये जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तिपान पुल के पास ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 65 एए 4341को रोका गया। जहां ट्रैक्टर चालक कोमल सिंह गोड़ पिता पकसा सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी खैरीटोला से ट्रैक्टर में लोड़ रेत से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई। जहां चालक द्वारा मौके पर किसी तरह का दस्तावेज नही दिखाया गया। जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुये उसे चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। वहीं चालक कोमल सिंह से पूछताछ पर उसने बताया की उक्त ट्रैक्टर का मालिक दिव्यांसु सिंह श्याम पिता कुंवर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी खैरीटोला का है। जिसके कहने पर वह तिपान नदी से रेत लोड़ करने आया था। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक  कोमल सिंह एवं मालिक दिव्यांसु सिंह श्याम के खिलाफ धारा 379, 414 एवं 4/21 खनिज अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR