Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, पुत्री की मौत पिता गंभीर घायल

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, पुत्री की मौत पिता गंभीर घायल

गुरुवार, 26 मई 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के पास 26 मई को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक चालक राजेश गुप्ता निवासी सेमरवार गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं उसकी 12 वर्षीय पुत्री काजल गुप्ता की मौत हो गई है। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा 100 डॉयल, 108 एम्बुलेंस सहित भालूमाड़ा पुलिस को दी गई। जहां एम्बुलेंस के माध्यम से घायल राजेश गुप्ता को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये भेजा गया है। 

मामले की जानकारी के अनुसार राजेश गुप्ता अपनी पुत्री काजल गुप्ता को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 ईबी 4596 में बैठाकर ग्राम सेमरवार जा रहा था, जहां ग्राम महुदा सोन नदी के उस पार भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को ठोकर मारते हुये मौके से वाहन लेकर भाग निकला।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR