Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

कोतमा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरी महिला, मौत

कोतमा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरी महिला, मौत

गुरुवार, 26 मई 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। कोतमा रेलवे स्टेशन में 26 मई की सुबह लगभग 4.30 बजे दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से गिरकर 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची महिला की शिनाख्त की गई। जहां महिला की ज्योति गुप्ता पति स्व. भोलेशंकर गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 3 कोतमा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार महिला छत्तीसगढ़ के भाटापार से कोतमा के लिये सफर कर रही थी, संभावना जताई जा रही है की महिला रेलवे कोतमा स्टेशन पहुंचने पर अचानक ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और स्टेशन में गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा भेजा गया है। वहंी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR