एक्सिस बैंक के मैनेजर प्रदीप सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि
अनूपपुर। लिटिल स्टेप स्कूल ब्रांच -2 चचाई रोड स्थित में पिछले 2 मई से 2022 कैंप का आयोजन हो रहा है इसमें प्रतिदिन बच्चे उत्साहित रूप से सभी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, पिछले 3 दिनों से सभी गतिविधियों की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
गुरुवार को भी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें बच्चों को अपनी-अपनी रुचि के गानों से नृत्य करना था । नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए बहुत ही अच्छे से नृत्य किए, समर कैंप का प्रतिनिधित्व करते हुए शिवानी गुप्ता एवं के संतोषी यादव ने डांस प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी नृत्य शिक्षक मोनिल राव को दिया, जिन्होंने डांस प्रतियोगिता को बहुत ही अच्छे से संपन्न करवाया।
नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अन्वेशा गोस्वामी, द्वितीय स्थान अवनी द्विवेदी एवं तृतीय स्थान आरुषि सिंह ने प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में बच्चों ने और कमाल का का डांस करते हुए प्रथम स्थान सिमरन सोनी द्वितीय स्थान आरव अग्रवाल तृतीय स्थान अंजलि द्विवेदी ने प्राप्त किया।
लिटिल स्टेप्स ब्रांच-2, की प्रधानाध्यापिका मंजू लता सिंह ने बताया बच्चों को फ्यूचर रेडी एजुकेशन व उनका सम्पूर्ण विकास उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता है। एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज विशेषकर खेल स्टूडेंट्स के संपूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। लिटिल स्टेप्स स्कूल इस बात को भली भांति समझता है और स्कूल द्वारा स्टूडेंट्स के सम्पूर्ण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल हमेशा से कुछ नया व सबसे पहले करने के लिए जाना जाता है।
एक्सिस बैंक के मैनेजर प्रदीप सिंह चौहान ने प्रत्येक छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। स्कूल के पढ़ाने की पद्धति में पढ़ाने के तरीके, खेल, अभिनय, नृत्य और राष्ट्रीय एवं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर पूरा जोर दिया जाता है।
लिटिल स्टेप्स ब्रांच-2 के मैनेजर रविंद्र सिंह बताते हैं की अनूपपुर मैं लिटिल स्टेप्स स्कूल ही ऐसा स्कूल है जोकि बच्चों में सभी प्रकार की संपूर्ण विकास प्रदान करवाता है और प्रतिभा को निखारता है। लिटिल स्टेप्स स्कूल के छात्र पढाई, खेल सहित कई हर क्षेत्रों में शहर का नाम रोशन कर रहे है। लिटिल स्टेप्स स्कूल में डिजिटल क्लासरूम, म्यूजिक स्टूडियो, डांस स्टूडियो, कंप्यूटर लेब, लैबोरेटरीज, आर्ट- क्राफ्ट रूम, भव्य लाइब्रेरी, इंग्लिश लैंग्वसेज है।


कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें