Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

दुष्कर्म के आरोपी को चचाई पुलिस ने 6 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

ANUPPUR CRIME NEWS CRIME RAPE ACCUSED RAPE

गुरुवार, 16 जून 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकेठी के युवक ने शादी का झांसा देते हुये 19 वर्षीय युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किये जाने के मामले पुलिस ने आरोपी हरीलाल वर्मा पिता सुदुन वर्मा उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार करते हुये उसके खिलाफ धारा 323, 376, 506 एवं 3(2)5 के तहत कार्यवाही की गई है।

मामले की जानकारी के अनुसार 15 जून को 19 वर्षीय युवती ने थाना पहुंच शिकायत करते हुये बताई कि ग्राम चकेठी का हरीलाल वर्मा ने शादी का झांसा देते हुये उसक साथ जबरन दुष्कर्म करते हुये मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। जहां पुलिस ने आरोपी हरीलाल वर्मा के खिलाफ धारा 323, 376, 506 एवं 3(2)5 के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी की तलाश में जुट गई। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुये उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां आरोपी को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी चचाई बी.एन. प्रजापति, सहायक उपनिरीक्षक बालेन्द्र सिंह एवं महिपाल प्रजापति की भूमिका सराहनीय रही। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR